विदेशियों को हिंदी बोलते, गाते, गुनगुनाते देख दिल खुश हो जाता है ना! गर्व महसूस होता है जब हम किसी विदेशी को ऐसा करते देखते हैं। ऐसा ही सरप्राइज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भी अपने मौजूदा विदेश यात्रा पर मिला है।
विज्ञापन
2 of 5
Ram Nath Kovind
चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में एक कार्यक्रम में शिरकत करते वक्त उनका और उनकी पत्नी का स्वागत किशोर कुमार और मोहम्मद रफी के गानों से हुआ। Sinfonietta ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों ने मशहूर गाना 'पल पल दिल के पास' गाया-
विज्ञापन
3 of 5
Ram Nath Kovind
इसके अलावा विदेशी कलाकारों ने मोहम्मद रफी का गाया सुपरहिट गाना 'ये है मुंबई मेरी जान' भी गाकर सबका दिल जीत लिया।
4 of 5
Sushma Swaraj
गौरतलब है कि पिछले दिनों विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एक वृद्ध महिला के साथ नजर आ रही थीं। उस उज्बेकिस्तानी महिला ने फिल्म 'श्री 420' का गाना 'इचक दाना' गाकर सबको प्रभावित कर दिया था-
हिंदी का जादू है ही कुछ ऐसा कि विदेशी लोग भी इसके शब्द बोलने की कोशिश जरूर करते हैं। हिंदी की इस लोकप्रियता का श्रेय बॉलीवुड को भी जाता है। ये हिंदी फिल्मों की ही देन है कि विदेशी लोग बड़े पैमाने पर हिंदी गाने गुनगुनाते देखे-सुने जाते हैं।