फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी थे बैंक के PO, अब बनें SBI के चेयरमैन

Thu, 05 Oct 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
एसबीआई के नए रजनीश कुमार
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नए चेयरमैन की नियुक्ति हो गई है। केंद्र सरकार ने रजनीश कुमार को SBI का नया चेयरमैन बनाया है। उन्हें अगले तीन साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। अरुंधति भट्टाचार्य का कार्यकाल आने वाले शुक्रवार को पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


SBI जनरल इंश्योरेंस वेबसाइट पर मौजूद रजनीश कुमार प्रोफाइल से पता चलता है कि वो SBI में मैनेजिंग डायरेक्टर (Compliance & Risk) भी हैं। आपको बता दें कि सबसे पहले वो एसबीआई बैंक के PO थे और अब वो उसी बैंक के चेयरमैन बन गए हैं। 

पढ़ेंः बॉस हो गए हैं आपसे गुस्सा? इन 5 बातों से चुटकियों में मानेंगे
विज्ञापन

साल 1980 में PO के पद पर SBI के साथ जुड़े थे

रजनीश कुमार
इससे पहले वो SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड के प्रमुख भी रहे हैं। रजनीश कुमार साल 1980 में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर SBI के साथ जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने बैंक में कई जिम्मेदारियां संभाली है। उन्हें क्रेडिट, प्रोजेक्ट फाइनेंस, फॉरेन एक्सचेंज और रिटेल बैंकिंग संभालने का बहुत अच्छा अनुभव है।

इससे पहले अपने लंबे करियर में उन्होंने डिप्टी जनरल मैनेजर पुणे जोन, जनरल मैनेजर (NW-II) मुंबई, रीजनल हेड SBI (यूके), चीफ जनरल मैनेजर, नॉर्थ ईस्ट सर्कल और चीफ जनरल मैनेजर प्रोजेक्ट फाइनेंस जैसे कई पदों पर काम किया है। उन्हें ट्रेवलिंग का बहुत शौक है। वो कई देशों में घूम चुके हैं। उन्हें स्पोर्ट्स बहुत पसंद है और वो बहुत अच्छा बेडमिंटन भी खेलते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें