Sudha Murty का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
सुधा मूर्ति का जन्म 19 अगस्त, 1950 को कर्नाटक में शिगगांव, हावेरी में डॉ आरएच कुलकर्णी और विमला कुलकर्णी के यहां हुआ था। वे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। उन्होंने भारतीय विज्ञान संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। सुधा मूर्ति ने जब वह पुणे में टेल्को में एक इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं, तब एनआर नारायण मूर्ति से विवाह किया था। वे वे बैंगलोर विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं। वह क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रहीं थीं।
Sudha Murty की सामाजिक गतिविधियां
उन्होंने इंफोसिस फाउंडेशन की स्थापना की और वर्तमान में अध्यक्ष हैं। 1996 में, सुधा मूर्ति ने एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट ने अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2,300 से ज्यादा घर बनाए हैं। उनके पास प्रत्येक स्कूल के लिए एक पुस्तकालय का भी सपना है और अब तक उन्होंने 70,000 से अधिक पुस्तकालय स्थापित किए हैं। उनके संगठन ने अब तक 16,000 से अधिक सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी कराया है। सेवा कार्यों के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा था और अब 2023 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।