तीन साल के कानूनी संघर्ष के बाद आखिर अब गंगा कुमारी पुलिस की वर्दी पहनेगी। वह राजस्थान की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है, जिसे पुलिस की वर्दी पहनने का अवसर मिलेगा। करीब 25 वर्षीय गंगा कुमारी को राजस्थान के जालौर में कांस्टेबल के रूप में पहली पोस्टिंग मिली है।
जानकारी के अनुसार गंगा कुमारी पोस्टिंग के लिए जालोर पुलिस लाईन पहुंच गई है और वह महिलाओं के साथ ट्रेनिंग लेने की तैयारी कर रही है। गंगा कुमारी के अनुसार उसे पुलिस की वर्दी पहनने का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
गंगा कुमारी ने वर्ष 2015 को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास की थी। गंगा ने कहा कि उसके साथ पास हुए 207 अभ्यर्थियों को पोस्टिंग दे दी गई थी, लेकिन ट्रांसजेंडर होने के कारण पुलिस विभाग में उसकी फाइल अटक गई।