देश के अलग-अलग भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) से अक्सर छात्रों की खुदकुशी की खबरें आती हैं। इसके पीछे कभी पढ़ाई का दबाव, कभी सहपाठियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना तो कभी कुछ और कारण बताए जाते हैं। कुछ ही दिन पहले आईआईटी मद्रास की छात्रा फातिमा लतीफ की खुदकुशी का मामला सामने आया था।
क्या आप जानते हैं कि बीते पांच सालों में देश के विभिन्न आईआईटीज में कुल कितने छात्र अलग-अलग कारणों से अपनी जान दे चुके हैं? अगर नहीं, तो जरूर जानें.. क्योंकि ये आंकड़ा आपको चौंका सकता है। केंद्र सरकार ने खुद इसकी जानकारी दी है।