फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 03 Dec 2019 03:29 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPPSC pcs - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

UPPSC PCS 2019 : यूपी पीसीएस द्वारा पीसीएस और एसीएफ, आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2019 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आपको बात दें कि यह परीक्षा  15 दिसंबर, 2019 को 1,166 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है। परीक्षा दो पालियों में 9:30 से 11:30 और 2:30 से 4:30 तक चलेगी।

विज्ञापन


यह परीक्षा प्रदेश के 19 जनपदों में - प्रयागराज, आगरा, आजमगढ़, बरेली, बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी, मथुरा तथा मिर्जापुर में करायी जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा पीसीएस के 309, एसीएफ के 02 और आरएफओ के 53 पदों पर की जाएगी। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए कुल 5,44,664 आवेदन आयोग को प्राप्त हुए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

UPPSC PCS 2019: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड :

चरण 1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाएं।
चरण 2 :  होम पेज पर दिए गए UPPSC PCS 2019 एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें। 
चरण 4 : उम्मीदवार डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें। 
चरण 5 : उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें।
चरण 6 : डाउनलोड करने के बाद, एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UPPSC PCS 2019 परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।    
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का शानदार मौका, 26 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।  


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें