फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: स्नातक कार्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से करनी होगी इंटर्नशिप, मिलेगा क्रेडिट अंक

Thu, 12 Oct 2023 08:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए मसौदा दिशानिर्देशों के अनुसार, स्नातक कार्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप करनी होगी और उन्हें इसके लिए क्रेडिट से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
UGC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC New Draft Guidelines: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए मसौदा दिशानिर्देशों के अनुसार, स्नातक कार्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप करनी होगी और उन्हें इसके लिए क्रेडिट से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप "स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप और अनुसंधान इंटर्नशिप के लिए दिशानिर्देश" का मसौदा जारी किया गया, जो छात्रों को अवसर प्रदान करने के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम में अनुसंधान और इंटर्नशिप को शामिल करने पर जोर देता है। 

विज्ञापन

कैसे और कितने क्रेडिट अंक मिलेंगे

ड्राफ्ट गाइडलाइन में कहा गया है कि राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता फ्रेमवर्क (एनएचईक्यूएफ) और स्नातक कार्यक्रम (सीसीएफयूपी) के लिए पाठ्यक्रम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तीन साल की यूजी डिग्री/चार साल की यूजी डिग्री (ऑनर्स)/चार साल की यूजी डिग्री (रिसर्च के साथ ऑनर्स) के आवश्यक न्यूनतम 120/160 क्रेडिट में से कम से कम दो से चार क्रेडिट इंटर्नशिप के लिए आवंटित किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

यूजी डिग्री प्रोग्राम में नामांकित छात्रों के लिए चौथे सेमेस्टर के बाद 60 से 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें