सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने वार्षिक ब्रिक्स गणित प्रतियोगिता की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस प्रतियोगी परीक्षा में पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक के करीब सात देशों के छात्र शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से छात्रों में गणित विषय में रूचि को बढ़ाना है और साथ ही तार्किक विचार को बेहतर करना है। BRICS 2020 प्रारंभिक दौर का आयोजन 22 अप्रैल से 22 मई, 2020 में कराया जाएगा। वहीं इसके मुख्य दौर का आयोजन 14 सितंबर से 30 अक्तूबर, 2020 तक किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शिक्षक द्वारा छात्रों को
bricsmath.com वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। उसके बाद कक्षा और भाषा का चयन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद छात्र अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके दिए गए कार्य को कर सकता है। परीक्षा पूरी होने के बाद छात्रों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। आपको बात दें कि इस परीक्षा में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और वियतनाम देश शामिल हैं और इस प्रतियोगिता में 30 लाख विद्यार्थियों के भाग लेने का अनुमान है।
ब्रिक्स की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - CISCE: कोरोना के चलते बोर्ड की पहल, अब टीवी के जरिए पढ़ेगें छात्र
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।