महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ने से दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी है। उनका कहना है कि लॉकडाउन बढ़ने की वजह से दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कक्षा दसवीं के भूगोल और कार्य अनुभव परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
ऐसे में
राज्य में 10वीं बोर्ड की शेष परीक्षा और कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के दूसरे सत्र की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने वाला था, लेकिन राज्य में एतिहातन इसे 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जिस वजह से सूबे के शिक्षा विभाग ने इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
गौरतलब है कि कई राज्य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन अवधि को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन की वजह से देश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है जबकि कई परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख भी बढ़ाई गई है। जेईई मेन से लेकर एडवांस तक की परीक्षाएं लॉकडाउन की वजह से स्थगित हो गई हैं।