फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2022: तकनीकी खराबियों से चिंता में सीयूईटी दे रहे छात्र, बुधवार को 13 केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षा

Thu, 18 Aug 2022 03:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा है। 17 अगस्त से 20 अगस्त तक होने वाले चौथे चरण के लिए कुल 3.6 लाख उम्मीदवार उपस्थित होने वाले हैं। 
विज्ञापन
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत विभिन्न संस्थानों में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही सीयूईटी यूजी परीक्षाओं में लगातार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों ने परीक्षा में शामिल हो रहे छात्रों को चिंता में डाल दिया है। तकनीकी गड़बड़ियों का हवाला देकर पहले छात्रों की परीक्षाएं टाली गईं। वहीं अंतिम समय में केंद्रों में बदलाव और फिर से परीक्षा के विकल्पों पर कोई स्पष्टता नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को 13 केंद्रों पर परीक्षा रद्द
आज गुरुवार 18 अगस्त, 2022 को सीयूईटी फेज-4 की परीक्षा हो रही है। फेज-4 की परीक्षा में तीन लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। बुधवार को 13 केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इससे करीब 8600 छात्र प्रभावित हुए थे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने घोषणा की थी कि बुधवार को प्रभावित उम्मीदवारों को 25 अगस्त को दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा।

क्या कह रहे छात्र?
CUET में शामिल हो रही छात्रा आकांक्षी नेहा सिंघल ने कहा कि उनकी सूचना पर्ची में मेरे चुने हुए शहर का परीक्षा केंद्र शहर के रूप में उल्लेख किया गया है। हालांकि, उन्हें जब प्रवेश पत्र मिला तो केंद्र 150 किमी दूर था। जबकि केंद्र पर प्रवेश सुबह 8.30 बजे बंद हो जाता है। वह एनटीए से संपर्क करने की कोशिश में हैं लेकिन भाग्य ने अब तक उनका साथ नहीं दिया है। वहीं, एक अन्य उम्मीदवार, अंजलि मिश्रा ने कहा कि कल दोपहर तक, मेरे एडमिट कार्ड ने एक अलग केंद्र दिखाया और आज यह एक अलग केंद्र है। मुझे इस बात की कोई सूचना नहीं थी कि मेरा केंद्र अंतिम समय में बदल दिया गया था। और मुझे इस बात का कोई पता नहीं था कि मुझे पुन: परीक्षण के लिए कोई विकल्प मिलेगा या नहीं। 

17 अगस्त से 20 अगस्त तक चौथा चरण
CUET सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा है। 17 अगस्त से 20 अगस्त तक होने वाले चौथे चरण के लिए कुल 3.6 लाख उम्मीदवार उपस्थित होने वाले हैं। अतिरिक्त 11,000 उम्मीदवार जिन्हें 17-20 अगस्त तक चौथे चरण में उपस्थित होना था, उन्हें केंद्र के लिए अपनी पसंद के शहर को चुनने के लिए उनकी परीक्षा को 30 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

20 अगस्त को समाप्त होने वाले थे सभी चरण 
प्रारंभिक योजना के अनुसार, CUET-UG के सभी चरण 20 अगस्त को समाप्त होने वाले थे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA), जो परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है, ने बाद में घोषणा की थी कि परीक्षा के सभी चरण 28 अगस्त को समाप्त होंगे। हालांकि, अब शेड्यूल को और टाल दिया गया है और परीक्षा को छह चरणों में विभाजित किया गया है। 
विज्ञापन

क्यों रद्द हो रही परीक्षा?
सीयूईटी के दूसरे चरण में गड़बड़ियों की वजह से एजेंसी को विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी। यूजीसी प्रमुख जगदीश कुमार ने कहा था कि "तोड़फोड़" के संकेत और रिपोर्ट के बाद विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। केरल और ईटानगर के केंद्रों पर बारिश और भूस्खलन के कारण दूसरे और तीसरे चरण की परीक्षा भी रद्द कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें