सरकार को मिली थी शिकायतें
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार इस संबंध में सरकारी आदेश लागू होने के बावजूद, बेंगलुरु के कुछ प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान के सामूहिक गायन का अभ्यास नहीं किया जा रहा है, और सरकार को इस बारे में शिकायतें भी मिली हैं।
क्या कहा गया नोटिस में?
नोटिस में कहा गया है कि शिकायतों के बाद, सार्वजनिक निर्देश विभाग, बेंगलुरु उत्तर और दक्षिण डिवीजन के उप निदेशकों ने संबंधित स्कूलों का दौरा किया और पुष्टि की कि सुबह की प्रार्थना में राष्ट्रगान का गायन वहां नहीं हो रहा था। इस आदेश में कर्नाटक शिक्षा अधिनियम की धारा 133(2) का हवाला दिया गया है। जो सरकार को निर्देश जारी करने की शक्ति देता है।
कक्षाओं में हो राष्ट्रगान
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि सामूहिक प्रार्थना के लिए जगह की कमी होने पर कक्षाओं में राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए।
राज्य में जारी है टीपू और वीडी सावरकर को लेकर विवाद
कर्नाटक में स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर टीपू सुल्तान और वीडी सावरकर के पोस्टरों को लगाने को लेकर विवाद जारी है। इस मामले में एक शख्स को चाकू मारने की भी घटना सामने आई थी। राज्य के शिवमोग्गा में पुलिस ने जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया था।