SSC Answer Key Out: एसएससी जेएचटी-जेटी और एसएचटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
SSC Answer Key Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2023 के पेपर- I की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी की तरफ से योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए हैं। 12 दिसंबर 2023 को शाम 5 बजे से 26 दिसंबर 2023 को शाम 5 बजे तक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं।