फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police Answer Key: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 08 Jan 2024 07:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Delhi Police Answer Key: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तर कुंजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC Delhi Police Constable Final Answer Key : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जारी कर दिए हैं।  परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला  भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 31 दिसंबर, 2023 को घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए/शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सुविधा 08 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड एसएससी पंजीकरण पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन करके अपने व्यक्तिगत अंकों की जांच कर सकते हैं और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर परिणाम/अंक टैब पर क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें