कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC CPO 2022 Result पीईटी/पीएसटी परिणाम का विवरण
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी सीपीओ 2022 पीईटी/पीएसटी परिणाम शुक्रवार, 24 मार्च, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीपीओ 2022 पीएसटी/पीईटी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है, उन्हें अब पेपर -दो के लिए उपस्थित होना होगा। कुल 68,364 उम्मीदवार पीएसटी/पीईटी परीक्षा के लिए पात्र थे। जिनमें से 15,740 ने क्वालिफाई किया है।