31 अक्तूबर तक कर सकते हैं डाउनलोड
उम्मीदवार सीएचएसएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी 31 अक्तूबर (शाम 6 बजे) तक डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत स्कोर की जांच कर सकते हैं।
अगस्त में हुई थी परीक्षा
SSC CHSL टियर 1 (10+2) लेवल परीक्षा 2 से 17 अगस्त, 2023 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसएससी सीएचएसएल की प्रोविजनल आंसर-की 19 अगस्त को जारी की गई थी, जिसके खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 22 अगस्त, 2023 तक का समय दिया गया था।
एसएससी ने वेबसाइट पर एक अधिसूचना में कहा "परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए और उम्मीदवारों के हित में, आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2023 के टियर- I के प्रश्न पत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है।"
नवंबर में होगी टियर-2 की परीक्षा
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परिणाम 2023 की घोषणा 27 सितंबर को की गई थी। जिन उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 2023 में सफल घोषित किया गया है, वे संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा के टियर 2 में उपस्थित हो सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित होने वाली है। सीएचएसएल टियर 2 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उचित समय पर जारी किया जाएगा।