चुने गए उम्मीदवारों का ब्यौरा
आयोग ने 19 सितंबर को एसएससी सीजीएल 2023 परिणाम टियर 1 घोषित किया। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी के पद के लिए 4,377 उम्मीदवारों का चयन किया गया। कनिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी के लिए 3,123, सांख्यिकीय अन्वेषक के लिए 3,140 और अन्य पदों के लिए 71,112 उम्मीदवारों का चयन किया गया।
टियर 2 का कार्यक्रम
एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों के एसएससी सीजीएल टियर 2 एडमिट कार्ड 2023 संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जारी किए जाएंगे, इसके लिए उम्मीदवारों को क्षेत्रीय कार्यालय की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
योग्य या गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक 23 अक्तूबर शाम 6 बजे से 25 अक्तूबर शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।