एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह परीक्षा 13 अगस्त से 24 अगस्त 2021 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक साइट- ssc.nic.in पर जाकर एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।
दो चरणों में होगी परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2021 दो चरणों में आयोजित की जाएगी- पहले चरण में लिखित परीक्षा और दूसरे चरण स्किल टेस्ट होगा। इस बार यह परीक्षा क्लर्क, लेखाकार, सहायक, लेखा परीक्षक, अनुभाग अधिकारी और निरीक्षक सहित 7000 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2021: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एसएससी की आधिकारिक साइट- ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ही एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2021 एडमिट कार्ड का लिंक होगा। इस पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप अलग-अलग क्षेत्रीय वेबसाइटों पर क्लिक कर सकते हैं।
- अब, 'डाउनलोड एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। भविष्य में आने वाले अपयोग के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट ले लें।
केवल पहले चरण के लिए काम आएगा यह प्रवेश पत्र
यह एडमिट कार्ड परीक्षा के राउंड 1 के लिए लागू होगा। एसएससी सीजीएल टियर 1 2021 के इस चरण को पास करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी सीजीएल टियर 1 2021 परीक्षा के बारे में अधिक अपडेट के लिए यहां और वेबसाइट पर निरंतर जांच करते रहें।