कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मई, 2023 तक है। टियर-1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया में टियर-1 परीक्षा और उसके बाद टियर-2 परीक्षा शामिल है।
वे उम्मीदवार जो टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, वे टियर-2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। इसके लिए तिथियां जारी होने पर विस्तृत अधिसूचना पर एसएससी की तरफ से जारी की जाएंगी। एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सौ रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/ सांविधिक निकायों/ न्यायाधिकरणों आदि में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के विभिन्न पदों को भरने के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2022 आयोजित करेगा।