फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2021 Tier 3 Result: एसएससी सीजीएल टियर 3 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 21 Dec 2022 10:09 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL 2021 Tier 3 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 20 दिसंबर को SSC CGL 2021 टियर 3 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की है।

विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL 2021 Tier 3 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 20 दिसंबर को SSC CGL 2021 टियर 3 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। एसएससी सीजीएल 2021 टियर 3 रिजल्ट घोषित होने के बाद, जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में पास घोषित किया गया है, उन्हें स्किल टेस्ट राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। कौशल परीक्षा 04 जनवरी और 05 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है और जो परीक्षा नहीं उत्तीर्ण कर सके हैं, उनके अंक 30 दिसंबर, 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे विशेष रूप से, आयोग ने 15 अक्तूबर, 2022 को एसएससी सीजीएल टीयर 2 के परिणाम घोषित किए थे।

SSC CGL 2021 Tier 3 Result: इन क्रेडेंशियल्स की जरूरत

उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए पंजीकृत आईडी, पासवर्ड जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल्स की जरूरत होगी। इन विवरणों को दर्ज करके वे अपना परीक्षा परिणाम जांच सकेंगे।

SSC CGL 2021 Tier 3 Result: ऐसे करें चेक

विज्ञापन

परीक्षा के परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना चाहिए।

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
  • 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें।
  • परीक्षा के परिणाम की जांच के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • परिणाम विवरण जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें