फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड, 6 दिसंबर को है परीक्षा

Tue, 24 Nov 2020 05:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SSB - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएसबी सहायक उप निरीक्षक (आशुलिपिक) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट applyssb.com के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC CAPF: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

SSB सहायक उप-निरीक्षक (आशुलिपिक) लिखित परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित होगी। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें SSB ASI स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट applyssb.com है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने और अपनी जानकारी भरने के बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Karnataka NEET Result 2020: नीट मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

यह भर्ती परीक्षा 181 रिक्तियों को भरने के लिए हो रही है। SSB ASI भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों को भरा जाएगा जिनमें  एसआई स्टाफ नर्स, एएसआई फार्मासिस्ट, एएसआई ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, एएसआई दंत तकनीशियन, एएसआई रेडियोग्राफर, एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें