Karnataka NEET Result 2020: कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी ने मंगलवार को नीट यूजी (NEET UG) मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया। मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in के जरिए मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। नीट यूजी मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट के बाद आज ही पहला आवंटन परिणाम भी जारी किया जाएगा।