सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसएसबी सहायक उप निरीक्षक (आशुलिपिक) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट applyssb.com के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB सहायक उप-निरीक्षक (आशुलिपिक) लिखित परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित होगी। ऐसे में अभ्यर्थी हर हाल में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें SSB ASI स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट applyssb.com है।
-यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने और अपनी जानकारी भरने के बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा 181 रिक्तियों को भरने के लिए हो रही है। SSB ASI भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न पदों को भरा जाएगा जिनमें एसआई स्टाफ नर्स, एएसआई फार्मासिस्ट, एएसआई ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन, एएसआई दंत तकनीशियन, एएसआई रेडियोग्राफर, एएसआई स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल आदि शामिल हैं।