SLPRB 2023: असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने हवलदार, एक्साइज कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर के पदों के लिए फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
Assam Police PT Admit Card 2023: असम स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एसएलपीआरबी) ने हवलदार, एक्साइज कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर के पदों के लिए फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
असम पुलिस फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और सभी पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 01 मार्च से आयोजित किया जाएगा। परीक्षण केंद्र का विवरण एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा। असम पुलिस की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 253 जेल वार्डर की रिक्तियों को भरने के लिए है। इसके लिए 18 से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।