फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skill India: डीपी वर्ल्ड युवाओं को यूएई समेत अन्य देशों में देगा रोजगार, दुबई में यूएई और भारत के बीच समझौता

Sat, 04 Nov 2023 05:36 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह समझौता वाराणसी में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर को कौशल के लिए वैश्विक केंद्र बनाने को एनएसडीसी इंटरनेशनल और हिंदुस्तान पोर्ट्स (एक डीपी वर्ल्ड कंपनी) के बीच मई 2022 में हुए एक समझौता-ज्ञापन की पहल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्किल इंडिया के तहत एनएसडीसी इंटरनेशनल से कौशल प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को अब डीपी वर्ल्ड यूएई समेत अन्य देशों में रोजगार देगा। केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और डीपी वर्ल्ड ग्रुप के अध्यक्ष व सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम की अध्यक्षता में दुबई में शुक्रवार को भारत और यूएई के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत एनएसडीसी इंटरनेशनल से कौशल पाने वाले युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा वीजा आदि प्रक्रिया में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यह समझौता वैश्विक प्रतिभा गतिशीलता, कौशल और भारतीय युवाओं को विदेशी रोजगार के मौके उपलब्ध करवाएगा। भारतीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसीलिए प्रधानमंत्री के निर्देश के तहत युवाओं को कौशल, प्रशिक्षुता और रोजगार से जोड़ने के मौके बढ़ाए जा रहे हैं, ताकि देश समेत विदेशों में भी उनकी प्रतिभा के आधार पर उन्हें रोजगार मिल सके।

यह समझौता वाराणसी में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर को कौशल के लिए वैश्विक केंद्र बनाने को एनएसडीसी इंटरनेशनल और हिंदुस्तान पोर्ट्स (एक डीपी वर्ल्ड कंपनी) के बीच मई 2022 में हुए एक समझौता-ज्ञापन की पहल है। वहीं, जीसीसी देशों पर विशेष ध्यान देने के साथ भारत के कार्यबल की अंतरराष्ट्रीय आवागमन की सुविधा के लिए ईएफएस फैसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप और एनएसडीसी के बीच भी समझौता हुआ है।
विज्ञापन


इससे पाठ्यक्रम विकास के साथ-साथ संयुक्त कौशल कार्यक्रमों और सह-ब्रांडेड कौशल संस्थानों को विकसित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कार्यबल को भविष्य और उद्योगों की मांग के आधार पर तैयार किया जा सकेगा।

दुबई में खुलेगा सीबीएसई का रीजनल ऑफिस  
केंद्रीय मंत्री ने सीबीएसई के 105 मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिपल से बात की। उन्हें एनईपी 2020 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीसीसी में सीबीएसई से संबद्ध भारतीय स्कूलों में पढ़ने वाले पांच लाख भारतीय छात्रों में से 2.50 लाख से अधिक छात्र यूएई में हैं। इसीलिए वर्षों से यूएई में रिजनल ऑफिस खोलने की मांग को पूरा करते हुए दुबई में रिजनल ऑफिस खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें