SIKH STUDENT: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना, शार्लोट ने अपनी 'वेपन्स ऑन कैंपस' नीति को अपडेट किया है। इससे सिख छात्रों को अब कैंपस में कृपाण पहनकर आने की अनुमति दी गई है। दरअसल दो महीने पहले विश्वविद्यालय में एक सिख छात्र को (कृपाण) पहनकर कैंपस में आने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के लगभग दो महीने बाद यह फैसला आया है। अपडेट नीति के अनुसार, विश्वविद्यालय छात्रों को परिसर में तब तक कृपाण पहनने की अनुमति देगा जब तक ब्लेड की लंबाई 3 इंच से कम है और "हर समय एक म्यान में शरीर के करीब पहना जाता है।
जारी किए गए बयान पर चांसलर शेरोन एल. गैबर और मुख्य विविधता अधिकारी ब्रैंडन एल. वोल्फ ने हस्ताक्षर किए थे और कहा था कि फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बयान में कहा गया है, "संस्थागत अखंडता के सहयोग से कार्यालय ऑफ डाइवर्सिटी एंड इंक्लूजन ने इस सप्ताह हमारे पुलिस विभाग के साथ अतिरिक्त जागरूकता प्रशिक्षण भी आयोजित किया। यह हमारे सांस्कृतिक शिक्षा और प्रशिक्षण के अवसरों का विस्तार करने के लिए अपना काम जारी रखेगा।"