दिल्ली में स्कूल खुलने से पूर्व की तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
Schools Reopening in Delhi: देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने के बाद कई राज्यों में स्कूल पुन: प्रारंभ हाे गए हैं। इसी क्रम में अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार ने भी राज्य में स्कूल फिर से शुरू करने की घोषणा की है। यह फैसला 29 अक्तूबर, 2021 को हुई उच्च स्तरीय बैठक में किया गया है। फैसले के अनुसार, नवंबर से दिल्ली में फिर से खुलने वाले स्कूलों का कई हितधारकों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। जैसा कि सरकार द्वारा अनुमोदित और घोषित किया गया है, इस कदम के लिए सावधानियां और तैयारी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि लगभग 19 महीने बाद फिर से शुरू होने जा रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी सुरक्षित रहें, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी डीडीएमए ने दिशा-निर्देश और एसओपी जारी किए हैं जिनका सभी को पालन करना होगा।
50% क्षमता पर फिर से खोलने की अनुमति
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी डीडीएमए ने सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50% क्षमता पर फिर से खोलने की अनुमति दी है। एसओपी की विस्तृत सूची स्कूलों से कहा गया है कि सभी को सूचित किया जाता है कि बुनियादी COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होंगे। इनमें मास्क पहनना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और यहां तक कि थर्मल स्क्रीनिंग भी शामिल है। जारी किए गए विस्तृत दिशा-निर्देशों के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।
डीडीएमए की ओर से जारी दिशा-निर्देश