फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Rajasthan : राजस्थान के शहरी क्षेत्र में बारहवीं तक के स्कूल 30 जनवरी तक बंद, शादी में केवल 50 लोगों को अनुमति

Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इससे पहले राज्य सरकार ने जयपुर और जोधपुर निगम क्षेत्र में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को 17 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। राजस्थान में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते ही चले जा रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश के गृह विभाग की ओर से जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार राज्य के शहरी क्षेत्रों में 12वीं तक के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान कुछ शर्तों के साथ ही खोले जा सकते हैं। हालांकि, यहां छात्रों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगी होनी अनिवार्य होगी। इससे पहले राज्य सरकार ने जयपुर और जोधपुर निगम क्षेत्र में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को 17 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन


संशोधित गाइडलाइन के अनुसार अन्य नियम

1. शादी समारोह में केवल 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। आयोजकों को 181 पर पहले ही इसकी जानकारी देनी होगी।

2. सार्वजानिक या राजनीतिक रैली, मेले, या समारोह मैं 50 लोग कि ही अनुमती होगी और इसकी सूचना 181 पर पहेले ही देने होगी

3. मंदिरों में केवल वही प्रवेश कर पाएंगे, जिन्होंने टीके की दोनों डोज ले ली है। वहीं, प्रसाद, फूल और पूजा सामाग्री पर पाबंदी रहेगी। 

4. पूरे प्रदेश में रात 11 से सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू जारी रहेगा

5. अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकते है।

6. दुकानें अब रात 8 बजे तक खुलेंगी। 

जिला कलेक्टरो को भी स्थिति अनुसार सख्ती करने की इजाजत दी गई है। ये गाइडलाइन 11 जनवरी से लागू होगी।

रविवार को संक्रमण के 5660 मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में रविवार को कोरोना संक्रमण के 5660 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मौत दर्ज की गई है। कुछ प्रमुख जिलों के मामले इस प्रकार हैं-:
विज्ञापन


जयपुर में 2377
जोधपुर में 600
अलवर में 364
उदयपुर में 312
बीकानेर में 237
कोटा में 209
भरतपुर में 200

1. संक्रमितों की वर्तमान संख्या- 19,467
2. रविवार को ठीक हुए मरीजों की संख्या- 358
3. कुल मृतकों की संख्या- 8,972

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें