फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Reopening : पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला, राज्य में नहीं खोले जाएंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय

Thu, 04 Feb 2021 06:18 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में स्कूल और कॉलेज अभी नहीं खोले जाएंगे। पश्चिम बंगाल कुलपति परिषद (डब्ल्यूबीवीसीसी) के प्रवक्ता ने बुधवार को शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ बैठक के बाद कहा कि शोधार्थियों के लिए प्रयोगशालाओं को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है और इससे बचाव अभी भी लोगों के लिए उतना ही जरूरी है, जितना पिछले साल था। 

विज्ञापन

प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न कुलपतियों ने मंत्री से कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है। यहां विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पश्चिम बंगाल से बाहर के और विदेशी छात्र पढ़ाई करते हैं, इसलिए अभी छात्रावासों या परिसरों को खोला जाना ठीक नहीं होगा। मंत्री ने हमारे विचारों से सहमति जताई है। 

यह भी पढ़ें : दो पारियों में होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, यहां से डाउनलोड करें डेट शीट

राज्य शिक्षा मंत्री चटर्जी ने कुलपतियों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वे अभी शिक्षा संस्थानों को मार्च तक सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन मोड पर ही आयोजित करने की अनुमति दें, चूंकि विषम सेमेस्टर (जैसे 1, 3, 5, 7) की परीक्षाओं के लिए एक महीने का समय बचा है। इसलिए अभी ऑनलाइन के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। इसके बाद यह तय हुआ कि कक्षाएं और सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यमों के जरिये ही चलती रहेंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
विज्ञापन


इससे पहले, मंगलवार को चटर्जी ने कहा था कि राज्य सरकार कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 12 फरवरी, 2021 से स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान खोलने की संभावनाएं तलाश रही है। उन्होंने कहा था कि शिक्षा विभाग आवश्यक अधिसूचना जारी कर स्कूल दोबारा खोले जाने के बारे में जानकारी देगा। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बाद पिछले साल 17 मार्च से बंगाल में शिक्षण संस्थान बंद हैं। हालांकि,  कई राज्यों में शिक्षण संस्थानों को पुन: खोला जा चुका है। 

यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें