फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holidays In October: अक्तूबर महीने में है छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल; देखिए हॉलिडे की लिस्ट

Fri, 29 Sep 2023 07:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

School Holiday List in October: अक्तूबर महीने में कई दिन स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि इस महीने गांधी जयंती, नवरात्रि से लेकर दशहरा तक है। इसके अलावा, इस बार अक्तूबर में पांच रविवार भी आएंगे। नीचे छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है। 
 
विज्ञापन
अक्तूबर महीने में छुट्टियां - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Holidays in October 2023: अक्तूबर महीना स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मौज-मस्ती लेकर आने वाला है। दरअसल, इस महीने स्कूल की छुट्टियों की भरमार है। इस महीने गांधी जयंती से लेकर कई त्योहार हैं। दशहरा और भी नवरात्रि अक्तूबर में ही है। इस वजह से अक्तूबर में स्कूल कई दिन बंद रहेंगे। ऐसे में, स्कूल के बच्चे पहले ही छुट्टियों के दिन जानकर प्लानिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

अक्तूबर में कितने दिन बंद रहेंगे विद्यालय?

गांधी जयंती से अलग नवरात्रि से लेकर दशहरा तक इसी महीने में है, जिसके चलते स्कूल कई दिन बंद रहेंगे। इसके साथ ही अक्तूबर के महीने में पांच रविवार (संडे) आएंगे। महीने की शुरुआत ही (एक अक्तूबर) रविवार के साथ होगी। इसके बाद 8 अक्तूबर, 15 अक्तूबर, 22 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को रविवार है। इस हिसाब से अक्तूबर में पांच रविवार आएंगे।
विज्ञापन

अक्तूबर माह 2023 में छुट्टियों की लिस्ट 

  • 1 अक्तूबर : रविवार
  • 2 अक्तूबर : गांधी जयंती
  • 8 अक्तूबर : दूसरा रविवार
  • 14 अक्तूबर : दूसरा शनिवार (इस दिन कुछ स्कूलों में अवकाश होगा)
  • 15 अक्तूबर : तीसरा रविवार
  • 22 अक्तूबर : चौथा रविवार
  • 24 अक्तूबर : दशहरा, दुर्गा विसर्जन
  • 28 अक्तूबर : शरद पूर्णिमा, चौथा शनिवार
  • 29 अक्तूबर : पांचवा रविवार

कुछ स्कूलों में बच्चों को दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी दी जाती है। ऐसे में, 14 अक्तूबर को दूसरे शनिवार और 15 अक्तूबर को तीसरे रविवार, 28 अक्तूबर को चौथे शनिवार और 29 अक्तूबर को पांचवे रविवार की लगातार छुट्टी मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें