फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Holiday: बारिश और बाढ़ का कहर! इस राज्य के सभी स्कूल तीन सितंबर तक बंद; शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश

Sun, 31 Aug 2025 07:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab School Holiday: पंजाब इस समय बाढ़ और भारी बारिश की मार झेल रहा है। हालात गंभीर होने के चलते राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 3 सितंबर 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Punjab School Closed - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Closed in Punjab: पंजाब इस समय बाढ़ और लगातार हो रही भारी बारिश से जूझ रहा है। नदियों और नालों में उफान आने से कई जिलों में हालात बेहद खराब हो गए हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 3 सितंबर, 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


दरअसल, इससे पहले सरकार ने 27 अगस्त से 30 अगस्त तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित की थीं। लेकिन बारिश और बाढ़ की स्थिति में सुधार न होने और हालात और बिगड़ने के कारण छुट्टियों की अवधि को आगे बढ़ाना पड़ा है। सरकार का कहना है कि बच्चों और अभिभावकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता- शिक्षा मंत्री

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 3 सितंबर 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील है कि वे सुरक्षा को सर्वोपरि रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कहां-कहां हालात गंभीर

पंजाब में बाढ़ और बारिश की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य के गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जैसे जिले सबसे अधिक प्रभावित बताए जा रहे हैं। इन जिलों में जगह-जगह पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से नदियों और मौसमी नालों में उफान आ गया है, जिससे बाढ़ का खतरा और ज्यादा गहराता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई गांव पानी में डूब गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट

रविवार सुबह से ही पंजाब के कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। फिरोजपुर, बरनाला, बठिंडा और संगरूर के सुनाम में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो सकती है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे बाढ़ की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें