फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC कंबाइंड इंजीनियरिंग सर्विस 2013 लंबे इंतजार के बाद परिणाम आया सामने

Mon, 04 Feb 2019 11:39 AM IST
kapil sharma एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Results: UPPSC Combined Engineering Service 2013 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 4 फरवरी, 2019 को संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा 2013 भर्ती के लिए साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सभी उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

आयोग ने परिणाम के लिए एक अधिसूचना भी जारी की जिसमें कहा गया था कि 2013 यूपीपीएससी कंबाइंड इंजीनियरिंग सेवा के तहत कुल 2,641 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है। परीक्षाएं 10, 12 और 13 अप्रैल 2016 को आयोजित की गई थीं जिसमें 7,104 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

ऐसे करें परिणाम के लिए चेक-

- उन उम्मीदवारों के लिए लिंक पर क्लिक करें, जिन्होंने 2013 की संयुक्त इंजीनियरिंग सेवा के लिए साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है।
- एक पीडीएफ खुलेगा, जिसमें उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे, जिन्होंने योग्यता प्राप्त की है।
- सिविल इंजीनियरिंग श्रेणी में 507, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 507, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 3, और कृषि इंजीनियरिंग के लिए 45 के तहत कुल 2,086 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। भर्ती कुल 819 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिस करने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें