भारतीय सेना हेतु छात्रों को तैयार करने के उद्देश्य से केंद्रीय बजट 2021 में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेएनवी) को सैनिक स्कूलों में बदलने का भी प्रावधान रखा गया है। इसी कड़ी में भोपाल रीजन के अंतर्गत आने वाले पांच नवोदय विद्यालयों को सैनिक स्कूल में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा छह अन्य राज्यों में 10 स्कूलों को भी चिन्हित कर लिया गया है।