फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sainik School Admission: अभिभावक ध्यान दें, बच्चों को सैनिक स्कूल में पढ़ाना है तो आज ही करें यह काम

Sun, 17 Oct 2021 07:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Sainik School 2022-23 Admissions: भारत भर के 33 सैनिक स्कूलों में 2022-23 के सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। माता-पिता अपने बच्चों को कक्षा-6 और कक्षा-9 में प्रवेश दिलाना चाहते हैं, वे प्रवेश के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। प्रवेश पत्र AISSEE की वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
एआईएसएसईई : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रों और अभिभावकों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। अधिकांश अभिभावकों की ख्वाहिश होती है कि उनके लाडले नौनिहालों का दाखिला किसी बेहतरीन स्कूल जैसे केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवाेदय विद्यालय और सैनिक स्कूल में हो सके। ऐसे में यह खबर आपके लिए ही है। इसमें सैनिक स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। जो माता-पिता, अपने बच्चों का सैनिक स्कूलों में नामांकन कराना चाहते हैं, के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है कि भारत भर के 33 सैनिक स्कूलों में 2022-23 के सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन


कक्षा-6 और कक्षा-9 में मिलेगा दाखिला
माता-पिता अपने बच्चों को कक्षा-6 और कक्षा-9 में प्रवेश दिलाना चाहते हैं, वे प्रवेश के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। प्रवेश पत्र AISSEE की वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर उपलब्ध है। दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022 (AISSEE 2022) प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 09 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। माता-पिता AISSEE (ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

- ऑनलाइन आवेदन की तिथि - 27 सितंबर
- आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि- 26 अक्तूबर
- सुधार करने की अंतिम तिथि - 28 अक्तूबर- 02 नवंबर, 2021
 - प्रवेश परीक्षा तिथि - 09 जनवरी, 2022


छात्रों के लिए प्रवेश - परीक्षा का समय

- कक्षा-6 - दोपहर 2 बजे - शाम 4.30 बजे
- कक्षा-9 - दोपहर 2 बजे - शाम 05 बजे
 
सत्र 2021-22 के लिए फरवरी में हुई थी परीक्षा
विज्ञापन

इससे पहले, शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दाखिलों के लिए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 07 फरवरी, 2021 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। इसकी प्रोविजनल आंसर की 5 मार्च को जारी हुई थी, जिसे चुनौती देने के लिए छह मार्च, 2021 तक का वक्त दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें