फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता: SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा विशेषांक लॉन्च, नए संस्करण में 2000 से अधिक सवालों का संकलन

Sun, 15 Oct 2023 05:59 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला ‘सफलता’ पत्रिका के नवंबर-2023 विशेषांक की सहायता से आप दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं और विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए अमर उजाला ‘सफलता’ पत्रिका का नवंबर-2023 विशेषांक लॉन्च कर दिया गया है। गौरतलब है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए सामान्य अध्ययन और करंट अफेअर्स पर मजबूत पकड़ होना बेहद जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सफलता के इस नवीनतम अंक में सामान्य अध्ययन से जुड़े 2,000 से अधिक सवालों का संकलन प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन


साथ ही करंट अफेअर्स के अंतर्गत जी-20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन, शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार-2023, आदित्य एल-1 मिशन का सफल प्रक्षेपण, आतंकवाद पर भारत कनाडा विवाद, नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 आदि से जुड़ी जानकारियों को शामिल किया गया है। पत्रिका में विभिन्न विषय के प्रख्यात विशेषज्ञों, केएस तोमर, जयसिंह रावत इत्यादि के आलेखों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इतना ही नहीं, अभ्यर्थियों की मदद के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित योजना, कुरुक्षेत्र इत्यादि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का सार प्रस्तुत किया गया है।

इन सभी स्टडी मटेरियल्स की सहायता से आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत बना सकते हैं। इस पत्रिका की सहायता से आप दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं और विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं दे सकते हैं। दिल्ली के विभिन्न कोचिंग संस्थानों व शिक्षकों ने सफलता के इस अंक को संग्रहणीय बताया है।
विज्ञापन


यहां से खरीदें

  • www.udaan.amarujala.com पर उपलब्ध।
  • अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें