रूस पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाले व्लादिमीर पुतिन आज से 22 वर्ष पूर्व जब क्रेमिलन पधारे, तब किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा की वह एक दिन रूस के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन तमाम तकलीफों और मुश्किलों के बाद पुतिन ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में दो दशक से ज्यादा का समय पूरा कर लिया है।
हालांकि पुतिन के शासनकाल में 4 बड़े देशों में कई बार सत्ता परिवर्तित हुई है। अमेरिका में पांच, ब्रिटेन में पांच, फ्रांस में चार और चीन में तीन बार देश का नेतृत्व करने वाले का चहरा बदला। अमेरिका में 1999 से लेकर 2021 तक में बिल क्लिंटन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन ने सत्ता संभाली।
चीन में जियांग जेमिन, हू जिंताओ और शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति का पद संभाला। फ्रांस में जैक्स शिराक, निकोलज सरकोजी, फ्रांकोइस होलांडे और इमैनुएल मैक्रो ने कार्यभार संभाला। वहीं यूके में टोनी ब्लेयर, गॉर्डन ब्राउन, डेविड कैमरन, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन प्रधानमंत्री रहे हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताना चाह रहे हैं कि 1999 से लेकर 2021 तक अमेरिका, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन में कैसे सत्ता परिवर्तित होते गई और पुतिन ने कैसे 22 वर्षों तक रूस की कमान अपने हाथ में थामे रखी। पढ़िए...