RSMSSB Rajasthan CET 2024: आरएसएमएसएसबी राजस्थान ने सीईटी स्नातक स्तरीय परीक्षा की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की थी। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा करें।
Rajasthan CET Last Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान योग्यता परीक्षा (स्नातक स्तर) की अंतिम तिथि को लेकर कई भ्रामक सूचनाएं फैल रही थीं। जिसके बाद बोर्ड द्वारा एक नोटिस जारी कर सूचित किया गया था कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर ही है। नोटिस में बोर्ड ने बताया कि सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। तो जिन उम्मीदवारों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनके पास पंजीकरण के लिए कल तक का मौका है।
विज्ञापन
Rajasthan CET 2024 Exam Dates: परीक्षा तिथि
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा का आयोजन 21,22,25 और 26 अक्तूबर को होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्लाटून कमांडर, जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, विलेज डेवलेपमेंट ऑफिसर, सुपरवाइजर (मेल एंड फीमेल), तहसील रेवन्यू अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी।
पात्रता और आवेदन शुल्क
किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईबीसी सीएल के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी/फीमेल श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
RSMSSB सीईटी 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन तक पहुंचकर इसे भरें।
मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में आवेदन पत्र को सबमिट कर दीजिए।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी डाउनलोड कर लें।