सीट आवंटन परिणाम जारी प्रतीकात्मक
- फोटो : freepik
ICAR UG Admission 2024: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ICAR UG काउंसलिंग 2024 के पहले दौर के लिए सीट आवंटन जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ICAR UG प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट icaradmission.in पर जाकर सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सीटा आवंटित हुई है, उन्हें आज से ही दस्तावेज अपलोड करने, विश्वविद्यालयों द्वारा पूछे प्रश्नों के उत्तर देने, दस हजार रुपये की सीट स्वीकृति शुल्क जमा करने और अनंतिम प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
विश्वविद्यालय 11 सितंबर तक अपलोड किए गए प्रमाणपत्रों का सत्यापन करेंगे। दस्तावेज एक बार फिर जमा करने और सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है।
सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जिनकी बाद में आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय आवश्यकता होगी।
- जन्मतिथि का प्रमाणपत्र
- हाईस्कूल या कक्षा-10 या मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र
- कक्षा-10 और 12 के प्रमाण पत्र और मार्कशीट या ग्रेड रिपोर्ट
- स्थानांतरण प्रमाण पत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
- एनटीए द्वारा जारी एडमिट कार्ड
- एनटीए को प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का पुष्टि पेपर
- आईसीएआर द्वारा जारी आवंटन पत्र
- प्रवेश देने वाले विश्वविद्यालय द्वारा जारी अनंतिम प्रवेश पत्र
- पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो
- आधार कार्ड या 28 अंकों का आधार नामांकन आईडी या वैकल्पिक वैध सरकारी पहचान प्रमाण
- अधिवास प्रमाण पत्र
- अंतिम स्कूल या कॉलेज से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- बेंचमार्क विकलांगता प्रमाण पत्र
पहले राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले संस्थान
- आचार्य एनजी रंगा कृषि विश्वविद्यालय, गुंटूर, आंध्र प्रदेश
- आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
- कृषि विश्वविद्यालय, मंडोर, जोधपुर, राजस्थान
- कृषि विज्ञान संकाय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
- आनंद कृषि विश्वविद्यालय, आनंद, गुजरात
- असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहाट, असम
- बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा, उत्तर प्रदेश
- बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय, मोहनपुर, पश्चिम बंगाल
- बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर, बिहार
- बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची, झारखंड
- केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल पश्चिम, मणिपुर
- चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर, उत्तर प्रदेश
- चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार, हरियाणा
- सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश
- दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग, छत्तीसगढ़
- डॉ. बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विद्यापीठ, दापोली, महाराष्ट्र
- डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ, अकोला, महाराष्ट्र
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार
- डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौनी, सोलन, हिमाचल प्रदेश
- मत्स्य पालन संकाय, केरल मत्स्य पालन और महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय, कोच्चि, केरल
- जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड
- गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना, पंजाब
- आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल, हरियाणा
- आईसीएआर - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़
- कृषि संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय, जबलपुर, म.प्र
- जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय, जूनागढ़, गुजरात
- कामधेनु विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात
- कर्नाटक पशु चिकित्सा, पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, बीदर, कर्नाटक
- केलाडी शिवप्पा नायक कृषि और बागवानी विज्ञान विश्वविद्यालय, शिवमोग्गा, कर्नाटक
- महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
- महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ, राहुरी
- एसएएसएआरडी, नागालैंड विश्वविद्यालय, मेडजिफेमा, लुमानी, जुन्हेबोटो
- नवसारी कृषि विश्वविद्यालय
- उड़ीसा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर
- पल्ली शिक्षा भवन, विश्वभारती, शांतिनिकेतन, बीरभूम (पश्चिम बंगाल)
- प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय
- पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना
- राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर
- रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी
- सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
- सरदारकृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय
- शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू, मुख्य परिसर चट्ठा, जम्मू
- शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, शालीमार परिसर, श्रीनगर
- श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर-303329, जयपुर (राजस्थान)
- स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर
- तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय, कोयंबटूर
- कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, जीकेवीके, बेल्लारी रोड, बेंगलुरु
- कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, कृषि नगर, धारवाड़
- एसएयू कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़
- एसएयू कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, रायचूर
- उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय
- वसंतराव नाइक मराठवाड़ा कृषि विद्यापीठ
- वीसीएसजी उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय
- आईएआरआई, क्रिजाफ
- आईएआरआई, आईआईडब्ल्यूबीआर
- आईएआरआई, एनआईबीएसएम
- आईएआरआई, आरसीएनईएच-उमियाम
- आईएआरआई, असम
- आईएआरआई, सीआरआईडीए
- आईएआरआई, आईआईएबी
- आईएआरआई, आईआईएसआर
- आईएआरआई, झारखंड
- आईएआरआई, एनआईएएसएम
- आईएआरआई, एनआरआरआई
- आईएआरआई, आरसीईआर-पटना