फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Result Controversy: रेलवे परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन में कूदे सियासी दल, तेज प्रताप ने भी दिया छात्रों को समर्थन

Sat, 29 Jan 2022 01:07 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB NTPC Result Controversy: छात्र संगठनों ने रेलवे के चेयरमैन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि यदि 10 दिनों में रिजल्ट नहीं जारी किया जाता है तो आंदोलन और उग्र होगा।
विज्ञापन
RRB NTPC Result Controversy - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा (एनटीपीसी) के नतीजों में धांधली के खिलाफ बिहार में छात्र संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद किया। छात्रों के समर्थन में इस दौरान कई सियासी दल भी आगे आए और छात्रों की मांग का समर्थन किया। इस विरोध प्रदर्शन का रेल और सड़क यातायात पर व्यापक असर पड़ा। रेल यात्री घंटों जहां-तहां ट्रेन रुकने की वजह से फंसे रहे। कई स्थानों पर रेल के डिब्बों में तोड़फोड़ भी की गई।  

विज्ञापन

छात्र संगठनों ने रेलवे के चेयरमैन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कहा कि यदि 10 दिनों में रिजल्ट नहीं जारी किया जाता है तो आंदोलन और उग्र होगा। आंदोलनकारी छात्रों की मांग है कि जो परिणाम घोषित किए गए हैं उसे सरकार रद्द कर फिर से उत्तर पत्र का मूल्यांकन कर रिजल्ट घोषित करें। प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद पटना, दरभंगा, लखीसराय एवं सहरसा में रेल सेवा को बाधित रही। राजधानी पटना सहित बक्सर, आरा, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया दरभंगा वैशाली मुजफ्फरपुर आदि जगह पर छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। कहीं-कहीं गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए। औरंगाबाद जिले में विभिन्न छात्र संगठनों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और टायर जलाकर दुकानें बंद कराईं।

जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। हसपुरा प्रखंड मुख्यालय में छात्रों ने बाजार को बंद करा दिया। बस स्टैंड तीन मुहान पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए। हसपुरा में सुबह से ही बाजार बंद का असर दिखने लगा था। बड़े वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई और पटना जाने वाली गाड़ियां बंद रहीं। बंद को लेकर राजद कार्यकर्ता हाजीपुर, पटना में कई जगहों पर उतरे और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वहीं, पटना के गांधी सेतु पर जन अधिकार पार्टी (जाप) कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आगजनी कर बंद का समर्थन किया।


 

तेज प्रताप यादव ने किया समर्थन
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भी रेलवे परिणाम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने हक के लिए लड़ाई कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें पिटवा रहे हैं। तेज प्रताप ने केंद्र सरकार पर भी परिणाम में घोटाले के आरोप लगाए।  

रविशंकर प्रसाद की रेल मंत्री से अपील, आशंकाओं को करें दूर
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हालिया भर्ती परीक्षाओं के बारे में आशंकाओं का शीघ्र दूर करने का आग्रह किया। बिहार और उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए भविष्य में इस तरह के हंगामे न हो, इसके लिए रेल मंत्री से एक रोडमैप तैयार करने का आग्रह किया। प्रसाद ने कहा कि उन्होंने वैष्णव के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से बात की। प्रसाद ने कहा, रेल मंत्री ने कहा कि एक समिति का गठन किया गया है और उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

प्रदर्शनकारी छात्रों से भी की अपील
पटना के सांसद ने प्रदर्शनकारी छात्रों से भी शांति की अपील की जिन्होंने ट्रेन के डिब्बों में आग लगाने सहित रेलवे संपत्तियों में तोड़फोड़ की है। प्रसाद ने अपील करते हुए कहा कि उन्हें नौकरी मिलने के बाद उसी रेलवे की सेवा करनी है। उन्होंने रेल मंत्री से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि कोई अनावश्यक दमनकारी उपाय न किया जाए।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की ताबड़तोड़ बैठक
रेलवे भर्ती परीक्षा परिणाम के खिलाफ जारी छात्रों के प्रदर्शन के कारण रेल मंत्रालय में बैठकों का दौर तेज हो गया है। शुक्रवार को मंत्रालय में  मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया है। खबर है कि आरआरबी स्तर पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं के नियमों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। हालांकि, यह काम 4 मार्च तक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेंगे। रेलवे ने रिपोर्ट आने तक आगामी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें