फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2022: परीक्षा पे चर्चा 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब तीन फरवरी हुई, जल्दी करें

Sat, 29 Jan 2022 02:12 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2022: Mygov के सीईओ अभिषेक सिंह ने इस बात की सूचना जारी की है कि 22 जनवरी, 2022 तक करीब 15 लाख छात्र और शिक्षकों ने परीक्षा पे चर्चा, 2022 कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराया है।
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार परीक्षा पे चर्चा-2022 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब 3 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्र, अभिभावक और शिक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा की तनाव मुक्त तैयारी विषय पर चर्चा करते है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बार के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रारूप 2021 की तरह ही ऑनलाइन होगा। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी, उनके शिक्षक और अभिभावकों का चयन ऑनलाइन ही होगा।

विज्ञापन


जो भी व्यक्ति परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट Mygov.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

Pariksha Pe Charcha 2022: 15 लाख आवेदन प्राप्त हुए
Mygov के सीईओ अभिषेक सिंह ने इस बात की सूचना जारी की है कि 22 जनवरी, 2022 तक करीब 15 लाख छात्र और शिक्षकों ने परीक्षा पे चर्चा, 2022 कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराया है। इन 15 लाख आवेदकों में से 50.6 फीसदी महिलाएं हैं। वहीं, 49.4 फीसदी पुरुषों ने आवेदन किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि आवेदकों में ज्यादातर सीबीएसई स्कूलों और विदेशों से हैं। बीते साल परीक्षा पे चर्चा, 2021 कार्यक्रम के लिए करीब 10.39 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन

इस साल प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और अभिवावकों से भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छात्रों को कई विषय उपलब्ध कराए गए हैं, जिनपर लिखकर वे अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र पीएम मोदी के सामने अपने सवाल भी रख सकते हैं। यह सवाल अधिकतम 500 कैरेक्टर में होना चाहिए।

Pariksha Pe Charcha 2022: कैसे करें आवेदन?

नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के परीक्षा पे चर्चा, 2022 कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराया जा सकता है। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Mygov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Pariksha Pe Charcha 2022 के लिए पंजीयन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।

4. यहां दिखाई दे रहे Participate Now के बटन पर क्लिक करें।

5. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।

6. अब सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।

7. आगे की जरुरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें