RRB ALP परीक्षा कार्यक्रम
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक सीबीटी के पहले चरण की परीक्षा जून से अगस्त 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे फेज की परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) नवंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची नवंबर/दिसंबर 2024 के महीने में जारी की जाएगी।
