फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Admit Card 2023: इस दिन जारी होगा आरपीएससी आरएएस परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Sat, 23 Sep 2023 10:04 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा की है। परीक्षा 1 अक्तूबर को होनी है। 
 
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा 1 अक्तूबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होनी है। आवेदक नीचे बताए समय से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन

कब जारी होगा RPSC RAS admit card 2023?

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा 1 अक्तूबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को 24 सितंबर से अपने पोर्टल पर लॉग इन करके परीक्षा केन्द्र के जिले की जानकारी मिल जाएगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगें।
  • आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट भी ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें