फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान आरएएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 28 Sep 2023 12:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC RAS Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC RAS Admit Card 2023 Out: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 01 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

दो चरणों में परीक्षा

आरपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा दो चरणों में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।

विज्ञापन

RPSC RAS Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एसएसओ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • आपका आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें