आवेदन शुल्क
बिहार नीट यूजी के लिए नए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जो कि अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईसी, बीसी, ईबीसी श्रेणियों से संबंधित छात्रों को 1,200 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, डीक्यू आवेदकों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सभी उम्मीदवारों को निजी कॉलेजों के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा।
| श्रेणी |
आवेदन शुल्क (रु.) |
| अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईसी, बीसी, ईबीसी |
1,200 |
| एससी, एसटी, डीक्यू |
600 |
| निजी कॉलेजों के लिए सभी उम्मीदवार |
1,200 |
जिन अभ्यर्थियों के पास यूजीएमएसी आईडी है, लेकिन उनको कोई सीट आवंटित नहीं हुई। या जिन्हें सीट आवंटित की गई थी, लेकिन उन्होंने निशुल्क निकासी ले ली और भाग नहीं लिया या जिन्हें सीट आवंटित की गई थी, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने पिछले राउंड में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे अपनी इच्छा प्रस्तुत कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी 20 अक्तूबर को अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे तथा अभ्यर्थियों की रैंक सूची 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
बिहार यूजीएमएसी 2024 में पंजीकरण, दस्तावेजों को अपलोड करना, परामर्श शुल्क और सुरक्षा जमा का भुगतान, विकल्प भरना और सीट आवंटन करना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के बाईं ओर UGMAC टैब पर क्लिक करें।
- UGMAC 2024 के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- परामर्श शुल्क और सुरक्षा जमा का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
- पुष्टि पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।