फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar NEET UG 2024: बिहार नीट यूजी के तीसरे राउंड के आज से पंजीकरण शुरू, 19 तक करें आवेदन

Tue, 15 Oct 2024 02:05 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar NEET UG 2024: बीएसईसीबीई ने नीट यूजी के यूजीएसएसी के तीसरे दौर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज से ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar NEET UG 2024 Counselling - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar NEET UG 2024: Bihar NEET UG 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट यूजी) 2024 के  अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (यूजीएमएसी) 2024 के तीसरे दौर के लिए पंजीकरण आज, 15 अक्तूबर से शुरू करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

आवेदन शुल्क

बिहार नीट यूजी के लिए नए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जो कि अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईसी, बीसी, ईबीसी श्रेणियों से संबंधित छात्रों को 1,200 रुपये का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, डीक्यू आवेदकों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, सभी उम्मीदवारों को निजी कॉलेजों के लिए 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क (रु.)
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईसी, बीसी, ईबीसी  1,200
एससी, एसटी, डीक्यू 600
निजी कॉलेजों के लिए सभी उम्मीदवार 1,200

जिन अभ्यर्थियों के पास यूजीएमएसी आईडी है, लेकिन उनको कोई सीट आवंटित नहीं हुई। या जिन्हें सीट आवंटित की गई थी, लेकिन उन्होंने निशुल्क निकासी ले ली और भाग नहीं लिया या जिन्हें सीट आवंटित की गई थी, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने पिछले राउंड में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे अपनी इच्छा प्रस्तुत कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी 20 अक्तूबर को अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे तथा अभ्यर्थियों की रैंक सूची 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी।

संस्थावार शुल्क

संस्था का प्रकार यूआर, ईडब्ल्यूएस (रु.) एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी (रु.)
सरकारी मेडिकल / डेंटल / पशु चिकित्सा कॉलेज 10,000 5,000
निजी मेडिकल कॉलेज 2,00,000 2,00,000
निजी दंत चिकित्सा महाविद्यालय 50,000 50,000
दोनों (सरकारी मेडिकल / डेंटल / पशु चिकित्सा और निजी मेडिकल) 2,00,000 2,00,000
दोनों (सरकारी मेडिकल / डेंटल / पशु चिकित्सा और निजी डेंटल) 50,000 50,000
दोनों (सरकारी मेडिकल / डेंटल / पशु चिकित्सा और निजी मेडिकल और डेंटल) 2,00,000 2,00,000
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

बिहार यूजीएमएसी 2024 में पंजीकरण, दस्तावेजों को अपलोड करना, परामर्श शुल्क और सुरक्षा जमा का भुगतान, विकल्प भरना और सीट आवंटन करना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के बाईं ओर UGMAC टैब पर क्लिक करें।
  • UGMAC 2024 के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • परामर्श शुल्क और सुरक्षा जमा का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें।
  • पुष्टि पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें