REET 2022 Result लेवल 2 में महज 52 फीसदी ही हुए क्वालीफाई
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 लेवल-1 परीक्षा का पास प्रतिशत 63.63 फीसदी रहा है। जबकि रीट लेवल-2 की परीक्षा का पास प्रतिशत 52.19 फीसदी रहा है। रीट परीक्षा समन्वयक कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि रीट लेवल-1 की परीक्षा में 03,20,014 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 02,03,609 उम्मीदवार क्वालीफाई हो पाए हैं। यानी क्वालीफाईंग रेश्यो 63.63 फीसदी रहा है। जबकि, रीट लेवल -2 के पेपर में 11,55,904 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 06,03,228 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। यानी की लेवल-2 में महज 52 फीसदी ही सफल हो पाए हैं।
यह भी पढ़ें :
REET 2022 Result Out: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया रीट 2022 का रिजल्ट, यहां ऐसे करें चेक