RBSE Board Exam 2023- 6081 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए 6081 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षा के दौरान यहां विशेष चौकसी बरती जाएगी।
सभी परीक्षाएं एक ही पारी में होंगी
बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षाएं एक ही पारी में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यह टाइम टेबल बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।