राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Rajasthan Board BSER Exam Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 16 मार्च, 2023 से आठ अप्रैल, 2023 तक कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 आयोजित करेगा। आरबीएसई कक्षा 10वीं के प्रवेश पत्र राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया जा चुका है। उधर, बोर्ड की ओर से कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं। आठवीं बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च, 2023 से 11 अप्रैल, 2023 तक आयाजित की जाएगी।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कक्षा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च को अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ शुरू हो रही है और आठ अप्रैल, 2023 को संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ संपन्न होगी। बोर्ड की ओर से विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।