फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE Result 2023 : आईआईटी कानपुर कल जारी करेगा गेट का रिजल्ट, स्कोर कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 15 Mar 2023 04:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2023 Result Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर कल यानी 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2023 का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
GATE 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2023 Result Date and Score Card by IIT Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर कल यानी 16 मार्च 2023 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2023 का परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गेट के स्कोर कार्ड डाउनलोड के लिए 21 मार्च, 2023 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in के माध्यम से GATE परिणाम और स्कोर की जांच कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

GATE 2023 प्रतिक्रिया शीट भी जारी

IIT कानपुर की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी 21 फरवरी को जारी की गई थी और अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने के लिए 25 फरवरी तक चैलेंज विंडो खोली गई थी। GATE 2023 के लिए उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया शीट भी जारी कर दी गई है। अब उत्तर कुंजी का अंतिम संस्करण परिणाम के साथ प्रकाशित होने की उम्मीद है।  

 

GATE 2023 दो पारियों में हुई थी परीक्षा

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE; हर साल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला में स्नातक विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। GATE 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया गया था। यह देश के आठ जोन और कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में दो पारियों में आयोजित किया गया था। GATE परीक्षा 2023 प्रत्येक दिन दो पारियों में संपन्न कराई गई थी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी या अंतिम पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुई थी।

 

विज्ञापन

GATE 2023 रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  3. अपना गेट रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  4. भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पृष्ठ की एक प्रति सहेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें