1. क्रेडेंशियल्स के बिना चेक नहीं कर सकेंगे रिजल्ट
घोषित होने के बाद अपना रिजल्ट देखने के लिए आपके पास आवश्यक क्रेडेंशियल की जानकारी होना आवश्यक है। इनके बिना छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि विवरण शामिल होते हैं। ये सभी विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएंगे। इसलिए अपने एडमिट कार्ड को खोजकर अपने पास रखें।
2. पंजीकरण करें
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों का सलाह दी जाती है कि वे बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो अमर उजाला की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। आपकों अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर ही मिल जाएगा। साथ ही यहां आपको अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी मिल जाएगी। अक्सर ऐसे मौकों पर तकनीकी चुनौतियों के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, ऐसे में आप बिना किसी असुविधा के अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें...
3. मिलती रहेगी लाइव अपडेट्स
घोषित होने के बाद अक्सर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है। जिससे परिणाम देखने में मुश्किल होती है। ऐसे में परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी पाने के लिए
इस लाइव ब्लॉग का लिंक स्टोर कर लें और इसे समय-समय पर चेक करते रहें। यहां आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
करीब 11 लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार
इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षाएं छह मार्च से चार अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।
RBSE 10th Passing Marks: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
बोर्ड के अनुसार हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक अनिवार्य हैं। इसके साथ ही, एग्रीगेट में भी न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है, तभी विद्यार्थी को उत्तीर्ण माना जाएगा। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा।
परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए, आरबीएस परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद रिचेकिंग (RBSE 10th Copy Re-Checking) की विंडो खुलेगी। अगर, आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो आप प्रति विषय 300 रुपये के शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करके रिचेकिंग और रिवैल्यूशन का लाभ ले सकते हैं।
RBSE 10th Result 2025 Download Link: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
- कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स