फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Rajasthan 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आज, सबसे पहले अमर उजाला पर देखें रिजल्ट

Thu, 22 May 2025 12:31 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board 12th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड आज यानी 22 मई को 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। ताजा अपडेट के मुताबिक, नतीजे शाम पांच बजे घोषित किए जाएंगे। इस बार बोर्ड तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी करेगा।

राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
RBSE 10th result 2025 Register and Check Here
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE Rajasthan Board Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) कक्षा 12वीं के नतीजे आज यानी 22 मई को शाम पांच बजे घोषित किए जाएंगे। इस बार बोर्ड तीनों संकायों के परिणाम एक साथ जारी करेगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 11 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल थे। ताजा अपडेट यहां... 
विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

RBSE Board Result 2025: नतीजे 22 मई को शाम 5 बजे होंगे जारी

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकाय का परिणाम गुरुवार यानी 22 मई को शाम 5 बजे जारी किए जाएंगे। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं।

इससे पहले बोर्ड ने मंगलवार (20 मई) को एक्स पर ट्वीट करके बताया कक्षा 12वीं का परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा, शिक्षामंत्री की मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख तय होगी। हालांकि राजस्थान बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं रिजल्ट की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result: पिछले साल कितना रहा था रिजल्ट का प्रतिशत?

पिछले साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73% और कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95% छात्र पास हुए थे। अब इस बार देखना होगा कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र उत्तीर्ण होंगे।

सबसे पहले परिणाम देखने के लिए पंजीकरण करें

रिजल्ट की घोषणा के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के बाद, छात्रों को रिजल्ट से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी और ताजगी से अपडेट सीधे नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलेंगी। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उन्हें तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
RBSE 10th result 2025 Register and Check Here

Rajasthan Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

परिणाम जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • संबंधित कक्षा 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें